एसआईआर (SIR) परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: पूरी मार्गदर्शिका

How to Apply SIR Enumeration Form Online: Complete Guide

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

✅ How to apply for the Enumeration Form online

✅ How to fill the SIR election form correctly

✅ Step-by-step guide to online voter enumeration form fill up

✅ How to submit your SIR form fill up online

✅ All about गणना प्रपत्र प्रारूप (Ganana Prapatra Prarup) and गणना पत्रक कैसे भरें

एसआईआर (SIR) के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस फॉर्म को आप आसानी से 2 मिनट में भर सकते हैं। आवेदन शुरू करने से पहले, कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ और दस्तावेज़ तैयार रखना आवश्यक है।

चरण 1: आवश्यक जानकारी एकत्रित करें (Preparation)

फॉर्म भरने से पहले, आपको निम्नलिखित जानकारी अपने मोबाइल या पीसी में कलेक्ट करके रखनी होगी:

1. आपका फोटो: जिसे आपको अटैच करना है।

2. रिश्तेदार की पुरानी वोटर लिस्ट डिटेल्स: इसमें पहचान पत्र संख्या (EPIC), क्रम संख्या (सीरियल नंबर), विधानसभा, और राज्य (स्टेट) की जानकारी होनी चाहिए।

3. माता-पिता के विवरण: यदि उपलब्ध हों, तो आपके माता और पिता दोनों की जानकारी रखनी है।

4. आपका वर्तमान पहचान पत्र संख्या: इसे भी नोट करके रखें ताकि फॉर्म भरने की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

पुरानी वोटर लिस्ट चेक करना: आप वोटर पोर्टल पर दिए गए विकल्प से अपनी पुरानी वोटर लिस्ट डाउनलोड करके अपने रिश्तेदार का नाम, क्रम संख्या और पहचान पत्र संख्या मैनुअली चेक कर सकते हैं।

चरण 2: पोर्टल पर लॉगिन करें और फॉर्म खोलें

1. Google में वोटर पोर्टल ऑफिशियल वेबसाइट को सर्च करें और ओपन करें।

2. यहां आपको “Fill Enumeration Form” (फिल एनरेशन फॉर्म) का नया ऑप्शन दिखाई देगा, इसे क्लिक करके ओपन करें।

3. आपसे लॉगिन के लिए पूछा जाएगा। आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

4. यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो ऊपर दिखाई दे रहे “साइन अप” बटन पर क्लिक करके अकाउंट बनाएं और फिर मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) सत्यापित करके लॉगिन करें।

5. लॉगिन करने के बाद, फिर से “Fill Enumeration Form” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: वर्तमान विवरण सत्यापित करें

1. अपना वर्तमान राज्य (स्टेट) सेलेक्ट करें।

2. अपना प्रेजेंट एपिक नंबर (पहचान पत्र संख्या) भरें और “सर्च” बटन पर क्लिक करें।

3. आपकी मूल डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

4. महत्वपूर्ण नोट: यदि आपका नाम आधार कार्ड में दिए गए नाम से ठीक से मेल नहीं खाता है, तो आपको अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क करके ऑफलाइन फॉर्म अप्लाई करना होगा।

5. अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी सेंड करके सत्यापित करें।

चरण 4: रिश्तेदार की पुरानी एसआईआर डिटेल्स दर्ज करें

1. आपको तीन विकल्प मिलेंगे। अपनी कैटेगरी के अनुसार विकल्प चुनें (उदाहरण के लिए, “My Parents Name” एसआईआर में थे)।

2. वह स्टेट सेलेक्ट करें, जहां आपके फादर का नाम पुराने एसआईआर में था (यह वर्तमान या कोई दूसरा स्टेट हो सकता है)।

3. पुरानी (2002 या 2003 की) असेंबली कॉन्स्टिट्यूएंसी सेलेक्ट करें।

4. पार्ट नंबर और उस पुरानी वोटर लिस्ट में नाम किस सीरियल नंबर पर था, वह भरें।

5. रिश्ते के प्रकार (Relation Type) जैसे ‘Father’ सेलेक्ट करें।

6. “सर्च” पर क्लिक करें।

7. रिकॉर्ड दिखाई देने पर, नाम चेक करें और “My Relative Name Exists in Electoral Roll” को टिक करें।

8. “Continue” पर क्लिक करें।

चरण 5: व्यक्तिगत और रिश्तेदार की जानकारी भरें

1. आपकी व्यक्तिगत डिटेल्स: जन्म तिथि (Date of Birth) भरें। आधार नंबर भरना वैकल्पिक (Optional) है।

2. रिश्तेदार की डिटेल्स:

    ◦ फादर नेम/रिलेटिव नेम भरें।

    ◦ उनके पहचान पत्र संख्या (EPIC) भरें।

    ◦ विशेष ध्यान दें: यदि पुराने एपिक नंबर में स्लैश (/) है, तो आपको उसे हटा देना है। स्लैश के साथ फिल अप करने पर आपको एरर दिखाई देगा। स्लैश हटाने के बाद जब आप अगले कॉलम में जाएंगे, तो एक हरे टिक का निशान दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि आपका एपिक नंबर अब सही है।

    ◦ मदर नेम और उनका पहचान पत्र संख्या (यदि वोटर लिस्ट में नाम है) भी भरें।

3. फॉर्म अप्लाई करने का स्थान भरें।

4. अपनी फोटो अपलोड करें। आप इसे क्रॉप या ज़ूम भी कर सकते हैं। ज़ूम सेट करने के बाद सेव” बटन पर क्लिक करें।

चरण 6: पूर्वावलोकन और अंतिम सबमिशन

1. अब आपका फॉर्म लगभग पूरा हो चुका है। प्रीव्यू” पर क्लिक करके फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) देखें और अपने रिश्तेदार की डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें।

2. यदि सभी जानकारी ठीक है, तो सबमिट” पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके आधार का ई-साइन (e-Sign) प्रक्रिया शुरू होगी।

4. अपना आधार नंबर फिल अप करें

5. गेट ओटीपी” पर क्लिक करके ओटीपी प्राप्त करें और उसे सत्यापित (Verify) करें।

6. ओटीपी भरने के बाद सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

7. आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा। आपको एक धन्यवाद (Thank You) संदेश दिखाई देगा कि “Your Enumeration Form has been submitted successfully”